Tuesday, 12 January 2016

एयर इंडिया में नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन करे अभी

पॉकेट समाचार:- एयर इंडिया अपने नैरो - बॉडी विमानों के लिए 500 से ज्यादा टाइप रेटेड पायलटों की अनुबंध आधार पर भर्ती कर रही है। फिलहाल एयर इंडिया के पास 66 नैरो बॉडी विमानों का बेड़ा हैं।
वर्ष 2018 के मार्च महीने तक यह संख्या करीब 80 होने की संभावना है। टाईप रेटिंग एक नियामक एजेंसी द्वारा दिया प्रमाणपत्र होता है, जो कि सभी पायलटों को एक विशेष प्रकार के विमानों को उड़ाने के लिए दिया जाता है।
इसके लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण आवश्यक है।
एक सूत्र ने बताया कि एयरबस ए 320 विमानों के लिए 534 पायलटों की भर्ती एयर इंडिया के विमान शामिल करने की योजना कि तर्ज पर है। इसका उद्देश्य कमी को पूरा करना है जिसकी वजह से कई बार अंतिम समय में उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।
वर्तमान में एयर इंडिया के पास 1,441 पायलट है, जिसमें 670, 66 ए 320 श्रेणी के विमानों को उड़ा रहे हैं। अन्य 70 और पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

Comments system

Disqus Shortname